कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मावा में मैदा सूजी मिलाकर अच्छे से गूथ लें फिर मावे की छोटी-2 लोई तोड़ लें।
- 2
अब लोई के अंदर थोडी इलायची और काजू भरकर उसे दोनों हाथ से गोल कर लें
धीमी आँच पर कढ़ाई में रिफाइंड डालें हल्का गरम होने के बाद उसमें मावे का गोला डालें फिर हल्के हाथ से तेल में कचछुली चलाते रहें जिससे गुलाब जामुन चारों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए। - 3
चीनी की चाशनी बनाने के लिए एक बड़े से बर्तन में एक छोटी क्लास पानी को गर्म करेंगे साथ ही उसमें चीनी डालेंगे चीनी को तब तक पकने देंगे जब तक कि एक एक तार की चाशनी ना बन जाए चाशनी जब बनने लगे तब उसमें आधी छोटी कप दूध डालेंगे दूध डालने से चाशनी में जितनी भी चीनी की गंदगी होगी वह झाग बनकर ऊपर आ जाएगी
- 4
अब सभी गुलाब जामुन को चाशनी में डालें और थोडी देर ऐसे ही रहने दे आप के लाजवाब गुलाब जामुन तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15864627




कमैंट्स