कश्मीरी दम आलू (kashmiri dum aloo recipe in Hindi)

कश्मीरी दम आलू (kashmiri dum aloo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कुकर मे आलू को डालकर चार सीटी आने तक पका लें ।एक जार में प्याज़ लहसुन अदरक और छोटी इलायची को डालकर अच्छी तरह से महीन पेस्ट बना लें ।फिर टमाटर की भी एक फाइन पेस्ट बना लें ।
- 2
एक कडाही में तेल डालकर गरम हो ने के लिए छोड़ दे और फिर जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तो उसमें सभी मसालों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें फिर उसमें थोड़ा सा हल्दी डाले ।फिर नमक स्वाद के अनुसार धनिया का पाउडर डाल कर अच्छी तरह से भुन लें ।
- 3
गैस का आच धीमा कर लें और फिर एक दुसरे कडाही में तेल डालकर गरम हो ने के लिए छोड़ दे ।सभी आलू को छिल कर एक काटे सेथोड़ा छेद कर लें और फिर गरम तेल में डाल कर अच्छी तरह से लाल होने तक छान लें ।थोड़ा सा नमक डाले और हल्दी डाले ।ताकि आलू में नमक अंदर तक जाये ।
- 4
जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें दही डाले और गरम मसाला डाले और एक बड़ा कटोरी पानी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें फिर उसमें थोड़ा सा कसूरी मेथी डाल कर चला लें ।फिर उसमें ताज़ा मलाई और एक चम्मच चीनी डाले ।फिर उसमें आलू को डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ ।
- 5
10मिनट के लिए छोड़ दे और फिर जब पानी में उबाल आने पर उसमें कश्मीरी मिचृ डाल कर मिला लें ।गैस को बंद कर दे।ये बिलकुल तैयार हैं आप इसे गरमा गरम चांवल के साथ या फिर रोटी के साथ खाये ।ये बहुत मजेदार लगता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (4)