पाव भाजी (Pav bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर धो लेंगे और बड़े टुकड़े में काट लेंगे,गोभी को छोटे पीस में काट कर धो लेंगे
एक कुकर में आलू गोभी,मटर को डालेंगे हल्दी पाउडर और 1 टी स्पून नमक डालकर 1 कप पानी डाल कर उबलने को रकेंगे,1 सीटी हो जाने पर गैस धीमी कर 5 मिनट पकाएंगे पक जाने पे उसे अच्छे से मिक्स करेंगे - 2
एक पैन में 2 टी स्पून तेल और थोड़ा सा बटर डालेंगे अब टमाटर डाल कर पकाएंगे नमक डाल देंगे जिससे टमाटर जल्दी कुक हो जाए अदरक भी डाल देंगे,अब शिमला मिर्च,कश्मीरी लाल मिर्च डाल कर मिक्स करेंगे,अब पकी हुई सब्जी भी डाल कर पकाएंगे और अच्छे से मैस करेंगे।
- 3
पाव भाजी मसाला डाल कर 1 मिनट पकाएंगे सब्जियां बहुत गाढ़ी लगे तो थोड़ा सा पानी डाल कर पका लेंगे हरा धनिया डाल कर गैस बंद कर देंगे और नींबूका जूस मिला देंगे।
- 4
पाव को बीच से कट करके सेंक लेंगे और गरमा गरम भाजी के साथ सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स