कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को धोकर भिगो दें खीर बनाने के बर्तन में दूध डालकर गैस पर गर्म करने रख दें। दूध में उबाल आने के बाद इसमें भिगोए हुए चावल डालकर 10-15 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं।चावल बर्तन के तले में चिपके नहीं।
- 2
जब चावल गलकर अच्छी तरह पक जाएं, तो दूध में चीनी डालकर मिलाएं। चीनी घुलने के बाद दूध में नारियल का बुरादा, मखाने, बादाम, काजू डालकर, खीर गाढ़ी होने तक लगभग 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।
- 3
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो,
इसमें पिसी हुई इलायची, और केसर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आप की खीर तैयार है गरम गरम परोसें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15895269




कमैंट्स