धनिया पुदीना की चटनी (dhaniya [pudina ki chutney recipe in Hindi)

Indra Sen @Indras_Cookart
धनिया पुदीना की चटनी (dhaniya [pudina ki chutney recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
धनिया व पुदीने की पत्तियों को साफ करके दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह से धोकर रख लीजिए
- 2
हरी मिर्ची को मोटा - मोटा काट लीजिए।
- 3
मिक्सर जार में धनिया - पुदीना की पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक,काला नमक, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और नमकीन सेव डालकर थोड़ा सा पानी डालिए और पेस्ट बना लीजिए। (धनिया और पुदीना की चटनी बनाते समय अगर इसमें नमकीन सेव या बेसन की बनी हुई मोटी गांठे मिला दी जाएं तो इसका रंग और स्वाद बहुत ही अच्छा आता है)
- 4
मिक्सर जार में से पेस्ट को एक बाउल में निकाल लीजिए ।अब इसमें सादा नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए और पराठे स्नैक्सके साथ सर्व कीजिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15895279







कमैंट्स (6)