मूंग दाल बड़ी की सब्जी (moong dal vadi ki sabzi recipe in Hindi)

मूंग दाल बड़ी की सब्जी #IMBF
मूंग दाल बड़ी की सब्जी (moong dal vadi ki sabzi recipe in Hindi)
मूंग दाल बड़ी की सब्जी #IMBF
कुकिंग निर्देश
- 1
बड़ी की सब्जी बनाने से पहले मूंग की दाल को दो-तीन घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसे मिक्सी में दरादर पीस लें। अब इसे 10 मिनट के लिए ढक दें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक, हींग डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- 2
अब इसे छोटे बॉल के आकार में तेल में डालें। और इसे डीप फ्राई करें। अब मिकसी में टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन,हरी मिर्च डालकर इसका माहीन पेस्ट बना लें।
- 3
दो चम्मच कढ़ाई में तेल डालकर उसे गर्म करें। फिर 1 सेकंड के लिए राई जीरा डाल कर फ्ई करें। फिर इसमें तैयार किया गया महीन पेस्ट इसमें डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे 2 मिनट के लिए पकाएं। फिर उसमें सूखा धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें ग्रेवी के अनुसार पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करें। एक उबाल आने के बाद इसमें मैश किए आलू डाल दें। सवादानुसार नमक डाल दें।
- 4
अब इसमें तली गई सब बड़ी को डाल कर अच्छे से मिक्स करें। सजावट के लिए इसके ऊपर हरा धनिया डालें। अब आपकी मूंग दाल बड़ी की सब्जी तैयार है। यह एक हैल्दी सब्जी है ।आप इसे जरूर बनायें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स