बचे हुए चावल से बने कटलेट (bache huye chawal se bane cutlet recipe in Hindi)

Manisha Verma @manishasinghswt
#CWLD बचे हुए चावल से बनाए स्वादिष्ट नाश्ता
बचे हुए चावल से बने कटलेट (bache huye chawal se bane cutlet recipe in Hindi)
#CWLD बचे हुए चावल से बनाए स्वादिष्ट नाश्ता
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में चावल ले और उसमे बेसन या कॉर्न फ्लोर,सूजी,कटा हुआ प्याज़ कटी हुई हरी मिर्च,कद्दूकस गाजर,नमक और चाट मसाला मिला ले |
- 2
अब इन सब चीजों को अच्छे से मिलाते हुए एक डॉ बना ले
- 3
अब एक कढ़ाई ले और उसमे तेल गरम होने रख दे
- 4
फिर जो डॉ तैयार किया है उसको कटलेट जैसा गोल या लंबा शेप देते हुए अलग अलग बना कर रख ले..याद रखे कटलेट को शेप देते समय हथेलियों पर हल्का सा तेल लगा ले ताकि वो हाथ में न चिपके
- 5
अब कढ़ाई में गरम तेल में कटलेट डाल कर डीप फ्राई करे
- 6
जब कटलेट का रंग ब्राउन हो जाए तो उसको कढ़ाई से निकाल ले और गरमा गरम चटनी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15975916



कमैंट्स (4)