कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारे बिस्कुट को तोड़ कर मिक्सर जार मे डाल कर पीस लें। साथ ही चीनी भी डाल कर पीसे।
- 2
अब थोड़ा थोड़ा करके दूध डाल कर पीसें। फिर से एक मिनट के लिए पीस लें। एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर शुगर सिरप तैयार करें और चॉकलेट को भी मेल्ट कर लें
- 3
फिर ईनो डाल कर चम्मच से हलके हाथों से मिला लें। अब केक के बर्तन मे तेल लगाकर बटर पेपर रख कर केक का बैटर डाल दें मैंने ऊपर से चौड़ा और नीचे से पतला गोल बर्तन लिया है ओवन को पहले से ही गरम कर ले उसके बाद बेकिंग ट्रे में इस बैटर को डालकर बेक करे और बेक होने के बाद ठंडा होने दें
- 4
अब अगर केक ठंडी हो चुकी हो तो उसके 3 पार्ट कर लीजिए और सब पर शुगर सिरप लगाकर चॉकलेट क्रीम लगा दीजिए और बीच में डॉल को रखकर उस को भी पूरा कवर कर दीजिए चॉकलेट क्रीम से अब फ्रॉक तैयार कर दीजिए और उसके ब्लाउज पर छोटे-छोटे डॉट बनाकर उसका ब्लाउज तैयार कर लीजिए ऊपर से मेल्ट चॉकलेट लगाएं इस तरह से आपकी डॉल का पूरा फ्रॉक बनकर तैयार हो जाएगा और आप डेकोरेटिव आइटम लगाकर ज्यादा डेकोरेशन कर सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स