कमल ककड़ी की सब्जी (kamal kakdi ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कमल ककड़ी को धोकर छील लें, थोड़ी टेढ़ी शेप में रखते हुए पीस काट ले।(देखने में सुंदर लगते और बड़े पीस काट सकते टेढ़ा रखकर काटने से)
कुकर में 3/4 गिलास पानी डालकर उबालें और कमल ककड़ी और दूध मिलके 2सीटी लगाकर गैस बंद कर दे। भाप निकलने पर पर पानी निकाल कर कमल ककड़ी छान कर धो ले। - 2
आलू को धोकर छीलकर काट लें।
कुकर में तेल डालकर, हींग जीरा भूने।टमाटर, प्याज, अदरक लहसुन मिक्सचर डालें। भूने।
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, साबूत धनिया, डालकर तेल छोड़ने तक भूने।नमक डाले।
कमल ककड़ी, आलू डालकर भूने, मलाई डालकर भून ले। - 3
1/2कप पानी डाले (या आवश्यकतानुसार जितना रसेदार बनाना हो उतना पानी डालें) कुकर बन्द कर 1सीटी लगाकर 3/4 मिनट गैस धीरे कर के बंद कर दे।
- 4
कुकर खोलकर हरा धनिया डालकर गर्मागर्म
परोसें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16011797




कमैंट्स