शाही टोस्ट (shahi toast recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चीनी में थोड़ा सा पानी डालकर हल्की सी गाढ़ी चाशनी बनाएंगे। ध्यान रहे चाशनी तार वाली नहीं बनानी है।
- 2
अब ब्रेड के मनचाहा शेप काटकर कढ़ाई में घी गर्म करके कुरकुरी होने तक ब्रेड को उलट-पुलट कर धीमी आंच पर घी में तलेगे।
- 3
अब चाशनी ठंडी होने पर गरम ब्रेड को चाशनी में डालकर 2 से 3 मिनट चाशनी में डुबोकर रखेंगे फिर प्लेट में निकालकर ऊपर से मलाई, छोटी इलायची, बादाम और पिस्ता डालकर गरमा गरम कुरकुरी शाही ब्रेड सर्व करेंगे।
- 4
शाही टोस्ट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली मिठाई है।
यदि कोई मेहमान आ जाए तो झटपट बनने वाली मिठाई है।
नोट ध्यान रहे ब्रेड तलकर 1 मिनट बाहर रखना है फिर चाशनी में डालना है, तो हमारा शाही टोस्ट कुरकुरा बनेगा। - 5
समान रेसिपी
यह रेसिपी कुकपैड United States में भी उपलब्ध है:
Shahi Toast
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16017760

















कमैंट्स (3)