पनीर पाॅकैट (paneer pocket recipe in Hindi)

पनीर पाॅकैट (paneer pocket recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा में 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए और ¼ छोटी चम्मच नमक डालकर,थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए चपाती के जैसा नरम आटा गूंथ लीजिए. आटे को ढककर 20-25 मिनिट के लिए रख दीजिए।
- 2
स्टफिंग बनाने के लिए पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिए. गरम तेल में जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर इसमे बारीक कटा हुआ अदरक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए.
- 3
मसाला भुन जाने पर इसमें बारीक काटकर रखी हुई सब्जियां- गाजर, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर मिक्स कर दीजिए. सब्जी में नमक डाल दीजिए. सब्जी को ढककर 2 मिनिट के लिए हल्का सा क्रंची होने तक पका लीजिए.
- 4
फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर चला लीजिऐ।स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए.
- 5
स्टफिंग को प्लेट में निकाल लीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडी हो जाए. गैस पर कढाई गरम होने के लिए रखियेऔर तेल डालिऐ।
- 6
मैदा को बेलकर रैक्टैन्गल शेप में काटकर फिलिंग भरकर पैकेट का शेप देंगे,लोई के किनारों पर उंगली की मदद से थोडा़ सा पानी लगा दीजिए।
- 7
किनारों को फोर्क की मदद से थोडा़ और दबा दीजिए.
- 8
पैकेट को धीमी आंच पर नीचे की ओर से गोल्डन होने तक शेक लीजिए।
- 9
2 मिनिट बाद पैके को पलट दीजिए ।फिर इन्हें निकाल लीजिऐ।गरमा गरम स्वादिष्ट वेज पनीर पैकेट्स बनकर तैयार है।
- 10
फिर आप इनको पीज्जा साॅस या टोमाटोकेचप के साथ सव॔ करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स