अजवाइन नमक पारे (ajwain namak pare recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा, नमक, अजवाइन, सोडा और मोयन का तेल डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी जैसा थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 20 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें। - 2
कढ़ाही में तेल डालकर गरम करें। आटे को 3 पार्ट में कर लें। एक पार्ट वाला आटा लें और उसे चकला बेलन की मदद से लगभग मोटी पूरी बेल लें।
अब चाकू की मदद से पूरी को लम्बाई में पहले पतला-पतला और फिर चौड़ाई में काट लें। - 3
अब गरम तेल में कटे हुए नमकपारे डालें और धीमी आंच पर लाइट ब्राउन होने तक तल लें।
लीजिए तैयार है आपके खस्ता अजवाइन के नमक पारे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16078696



कमैंट्स (2)