खस्ता कचौड़ी (khasta kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कचौड़ी में भरने के लिए दाल तैयार करेंगे, तो सबसे पहले उड़द की दाल को 4 घंटे के लिए धोकर भिगो दें
बाद में दाल को निकालकर फिर अच्छे से धोकर सारा पानी निकाल दे और उसे हल्का पीस ले - 2
फिर कड़ाई में 1 चमचा औइल डालें फिर जीरा डालें फिर पिसी हुई दाल ऊपर से पिसा धनियां नमक हींग सोडा सौंफ गरम मसाला ये सब दाल दें
फिर उसको 2-3 मिनट तक भून ले
अब आपकी कचौड़ी की दाल तैयार है - 3
अब मैदा माड़े, उसके लिए मैदा में नमक, ऑयल इतना डालें के मैदा को मुट्ठी में बंद करें तो लड्डू बन जाये फिर उसमें पानी डालके अच्छे से गूंथ लें फिर 1 घंटे के लिए उसे ढक कर रख दें
- 4
अब कचौड़ी बनाये, मैदा की सारी लोई बना लें फिर लोई में 1 चम्मच दाल भरें फिर उसे हल्का सा बेलें ज्यादा पतला न करें सारी कचौड़ी ऐसे ही बेल लें
- 5
अब कड़ाई में सेकने के लिए औइल गर्म करें और धीमी आंच पर सेकें औऱ हल्का ब्राउन होने तक सेकें लें फिर निकाल लें
- 6
अब आपकी खस्ता कचौड़ी तैयार है ।
अब आप इसे आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स