कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक परात लेंगे, उसमें बेसन लेंगे,उस बेसन में नमक,लाल मिर्च या चिल्ली फ्लेक्स,हींग और अजवाइन मिलाएंगे, अब उस बेसन में गरम किया हुआ या गुनगुना पानी डालकर बेसन को माढेगे|
- 2
बेसन को टाइट सा माढेगे और फिर उसे सिलबट्टे पर कुटेंगे,जिससे कि वो थोड़ा ढीला हो जाए|अब बेसन की लोइयां बनाकर उसे पूड़ी के आकार का पतला पतला बेल लेंगे और उन्हें साड़ी या चद्दर पर सूखा देंगे|
- 3
अब हम एक कढ़ाई लेंगे,उसमें तेल डालेंगे,तेल के गर्म हो जाने पर उसमें एक के बाद एक बिली हुई पपड़ियों को डालेंगे और उन्हें गुलाबी- गुलाबी सा सेंक कर कढ़ाई से निकाल लेंगे| इसी प्रकार सारी पपड़ियां सेंक लेंगे|अब गैस को बंद करके कढ़ाई को गैस से नीचे उतार लेंगे|अब सबको गरम-गरम पापड़ी सर्व करेंगे|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16085717



कमैंट्स (2)