चाॅकलेट रवा केक (Chocolate rava cake recipe in Hindi)

#fm3
बच्चों को केक बहुत पसंद होते हैं और आप इसे कभी भी बनाएं यह झट से खत्म भी हो जाते हैं । आज मैंने बनाया रवा चाॅकलेट केक आप भी बनाएं और बताएँ की यह कैसी बनी है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रवा को मिक्सर ग्राइंडर में महीन पीस लें ।
- 2
अब एक बाउल में दही और चीनी पाउडर मिला ले और अच्छी तरह से मिक्स कर ले ।
- 3
अब केक टिन टिन में घी लगा कर मैदा छिडक दे। कुकर में नमक डाल कर उसमे एक रिंग रख के प्री हीट होने दे ।
- 4
अब दही चीनी मिक्सर में रवा, कोको पाउडर, वनीला ऐसेस, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, सिरका, रिफंइड तेल नमक डाले और थोड़ा थोड़ा दूध मिलाकर कर बैटर बना ले ।
- 5
अब तैयार बैटर को केक टिन में डाले और टैप करे । केक टिन को कुकर में रखे और मध्यम आंच पर 30-35 मिनट तक बेक करने के लिए रख दें ।
- 6
केक को टूथपिक की सहायता से चेक करे यदि टूथपिक साफ है तो केक बेक हो नहीं तो 5-10 के लिए केक को और बेक करे ।
- 7
केक टिन को कुकर से निकाल ले । ठंडा होने दे ठंडा होने पर केक को डि मोल्ड करे । रवा चाॅकलेट केक तैयार है
।प्लेट में निकाले और सर्व कीजिए मैंने केक को सिर्फ व्हाइट रोज़ से डेकोरेशन किया है । - 8
इसे सर्व कीजिए । बच्चों का पसंदीदा केक तैयार है । एंजॉय करे ।
- 9
- 10
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)