अंडा बिरयानी (anda biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चार अंडों को उबाल लें।
- 2
एक बड़ी पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें साबुत मसालों का तड़का लगाएं।
- 3
कुछ सेकेंड के बाद इसमें प्याज़ और हरी मिर्च के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
- 4
इन्हें, इनके भूरे रंग के होने तक फ्राई करें। अब पैन में दो अंडे तोड़कर डालें।
- 5
इन्हें भूर्जी के रूप में तैयार कर लें। फिर इसमें पानी में भीगे चावल डालें।
- 6
एक मिनट के लिए फ्राई करें। ऊपर से नमक डालें।
- 7
इसके बाद इस पर उबले हुए अंडें और आलू डालकर चार कप पानी डालें।
- 8
चावल के आधा पकने तक पकाएं। इसके बाद इसमें बिरयानी मसाला और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं।
- 9
अच्छी तरह मिक्स करके पैन को ढक दें और पकाएं।
- 10
जब पानी पूरी तरह सूख जाए और चावल पूरी तरह पक जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
- 11
अंडा बिरयानी को आप दही या रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
यह रेसिपी कुकपैड United States में भी उपलब्ध है:
Egg Biryani
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16091581





कमैंट्स (3)