थेपला (thepla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा और बेसन को छान कर एक परात में लेंगे। अब नमक,लाल मिर्ची, हल्दी, अदरक और हरी मिर्च, अजवाइन,जीरा, दही,2 से 3 चम्मच रिफाइंड तेल डाल कर सबको अच्छे से मिक्स करेंगे और आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटे को नॉर्मल गूथेग। अब आटे को 15 से 20 मिनट रेस्ट करने रख देंगे।
- 2
15 मिनट बाद आटे की लोई बनाएंगे।
और एक एक लोई को बेल कर गरम तवे पर थेपले पर थोड़ा तेल लगा कर थेपले को सेंकगें। - 3
इस प्रकार हमारा कसूरी मेथी संग मसाला थेपला तैयार है। यह थेपले खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।
- 4
थेपले को हरी मिर्च के अचार के साथ सर्व करेंगे। थेपला हरी मिर्च के अचार के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
- 5
थेपले को हम कई दिन रख कर खा सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16116064




कमैंट्स (2)