बेसन ढोकला (besan dhokla recipe in Hindi)

बेसन ढोकला (besan dhokla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन को बड़े बर्तन में ले अब उसमे दही डाल कर अच्छे से मिक्स करे अब जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर उसका घोल तैयार करे,अब ऑयल नमक,चीनी और अदरक का पेस्ट डाले और उसे फेटे अब 10 मिनट को रेस्ट को रखे।
- 2
10 मिनट बाद जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसे ग्रीस करे और स्टीम करने के लिए स्टीमर में पानी उबलने को रखे, अब ढोकले के बैटर में ईनो डाल कर अच्छे से मिक्स करे और इस बैटर को ग्रीस किए बर्तन में डाले,अब इसे स्टीमर में पकने को रखे।
- 3
अब ढोकले को ढक कर 20 मिनट तक कुक करे, 20 मिनट बाद इसे चाकू से चेक करे अगर ढोकला पक गया होगा तो चाकू क्लीन बाहर आएगा इसका मतलब ढोकला पक गया है। गैस बंद करे।
- 4
अब तड़का पैन में तड़के की तैयारी करेंगे तेल डाले और अच्छे से गर्म हो जाय तब राई डाले राई चटकने लगे तो उसी समय करी पत्ता,हरी मिर्च लंबाई में कट कर डाले,मिर्ची कुक हो जाय तभी जरूरत के हिसाब से पानी डाल दे अब 1 स्पून शक्कर और 1/2 स्पून नमक डाल दे शक्कर के मेल्ट हो जाने पर गैस को बंद करे अब इस तड़के को तैयार ढोकले पर डाले।
- 5
अब ढोकले के पीस करे, रेडी है स्वादिष्ट बेसन ढोकला सर्व करे शाम के नाश्ते पर
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- व्रत वाली आलू सब्ज़ी और कुट्टू की पूरी (vrat wali aloo sabzi aur kuttu ki poori recipe in Hindi)
- उबले आलू की सब्जी (uble aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- दाल फ्राई (dal fry recipe in Hindi)
- आलू गाजर की सब्जी (aloo gajar ki sabzi recipe in Hindi)
- आलू पत्ता गोभी की सब्जी (aloo patta gobi ki sabzi recipe in Hindi)

















कमैंट्स (4)