साबूदाने की खिचड़ी (Sabudane ki khichdi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धो लीजिये, और 1/2 कप पानी डालकर साबूदाने को ढककर 5-6 घंटे या रात भर के लिये भिगो कर रख दीजिये!
- 2
अब गैस पर पैन र्गम कर घी या तेल डालकर इसमे जीरा, हींग, अदरक, हरीमिर्च, करी पत्ता, हल्दी पाउडर, काली मिर्च डालकर भुनेगें!
- 3
फिर इसमे कटा टमाटर डालकर 1मिनट ढककर पका लें और फिर बादाम के दाने डाल कर हल्का सा भून लीजिये, आलू डालकर मिलाइये, साबूदाने और नमक डालकर सारी चीजों को मिलाइये!
- 4
खिचड़ी को ढककर 4 -5 मिनट धीमी आंच पर पकायें,और बीच बीच में चलाते रहें, साबूदाने को पारर्दशी होने तक भूनें,खिचड़ी में थोड़ा सा नींबू का रस डाल डालकर मिला दें अब हमारी साबूदाने की खिचड़ी बनकर तैयार है!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16137383






कमैंट्स