इमली की मीठी चटनी (imli ki meethi chutney recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
इमली के बीज निकाल देंगे और उसे कुकर में डाल कर के एक सिटी लगा देंगे इसके बाद कुकर की सीटी जब वह खत्म हो जाए तब हम उसे निकाल लेंगे और जो उसका पल्प निकलेगा उसे हम मिक्सी के जार में डाल कर के पीस लेंगे उसी के साथ अदरक भी पीस लेंगे।
- 2
गैस पर एक भगौना चढ़ाएंगे और उसमें आधा गिलास पानी डालकर के गुड़ को पका लेंगे जब गुड घुल जाएगा तब हम उसमें जीरा पाउडर सोंठ पाउडर और सौफ पाउडर काला नमक सफेद नमक और लाल मिर्ची पाउडर डालकर के थोड़ी देर पका लेंगे अब इसमें इमली का पल्प डाल देंगे और अच्छे से चला लेंगे।
- 3
इमली की चटनी बनकर तैयार हो गई है अब इसे एक सर्विंग बाउल में डाल लेंगे।इसे खस्ता समोसा या आलू की टिक्की दही बड़े में डाल कर के खाई जाती है और बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16143028




कमैंट्स (2)