कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें चिप्स बनाने के सांचे से प्लेन या डिजाइन वाले चिप्स काट ले और दो तीन पानी से धो ले ।
- 2
अब एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म होने दे जब पानी उबालने लगे तो इसमें नमक और कटी हुई चिप्स मिला कर थोड़ी थोड़ी मात्रा में चिप्स डालकर 10-15 मिनट तक उबालें और छान कर निकल ले । चिप्स को बीच बीच में चलाते रहे और चेक करते रहे यह अधिक गलने नही है ।
- 3
धूप में चादर बिछा कर एक एक चिप्स फैलते जाए और दिन भर तेज धूप में सुखाये और फिर डब्बे में भरे कर रखे ।
- 4
आलू के चिप्स तैयार है कड़ाही में तेल गरम करे और चिप्स फ्राई करे टिशू पेपर पर निकाल कर रख दे प्लेट में डाले चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16146410




कमैंट्स (2)