स्पाइसी पनीर अंगारा (Spicy paneer angara recipe in hindi)

#AWC #AP2👉 घर पर बनाए होटल जैसी स्वादिष्ट स्पाइसी पनीर अंगारा
.👉हर मौके पर पनीर तो बनता ही है...पनीर की बहुत डिश बनती है ....और पनीर किचन की शान है
👉तो क्यू न पनीर को बनाते है कुछ ऐसे स्वाद से भरपूर....जिसका स्वाद मुँह में घुल जाएगा क्योंकि इसमें Maggi Masala E Magic और Maggi Magic Cube का सीक्रेट तड़का है जो इस सब्जी को एक न भूलने वाला स्वाद देता है तो आइए बनाते है Spicy Paneer Angara🌶️

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को बड़े टुकड़ों में काट लें
ग्रेवी के लिए----
दही में नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला,सरसों का तेल,नींबूका रस,मैगी मसाला डालकर फेट ले व पनीर क्यूब,प्याज़ व शिमला मिर्च डालकर 1/2घंटे के लिए फ्रीज़ में रख दे।
एक कड़ाही में पानी गरम करके प्याज़ को 5 मिनट उबाले व निकाल ले। - 2
उसी पानी में 8-10 काजू, टमाटर औरइलायची मिलाकर 3 मिनट उबाले।
अब पानी से निकाले ठंडा होने पर मिक्सी में पीस ले।
एक कढ़ाही में 2 बड़ा चम्मच बटर गरम करके जीरा,हरी मिर्च (लंबी कटी) डाल दे - 3
अब एक दूसरी कढ़ाही में 1 चम्मच बटर गरम करके तैयार दही वाले पनीर,प्याज़ व शिमला मिर्च को 3-4 ऊपर निचे करके भून ले।
तैयार ग्रेवी में मिला दे। व् 5 मिनट धीमी आँच पर पकाये।
हरे धनिये से सजाये। - 4
अब प्याज़,टमाटर की ग्रेवीं डालकर 5 मिनट पकने दे ।अब दूध मिलाकर 3-4मिनट पकाये। सभी मसाले मिला दे।
जब ग्रेवी घी छोड़ने लगे तब कसूरी मेथी मिला दे।
अब चीनी मिला दे। चीनी डालने से एक बहुत अच्छा फ्लेवर आता है।
आपकी ग्रेवी तैयार है । - 5
स्मोकी फ्लेवर के लिए एक कोयले को गैस पर गर्म करें। फिर एक कटोरी में रख कर पनीर की सब्जी पर रखे । उसके बाद ऊपर से एक चम्मच घी डालकर ढक्कन लगा दे।
हमारा स्पाइसी पनीर अंगारा सर्व करने के तैयार है
तैयार पनीर को नान या तंदूरी के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)