कुकिंग निर्देश
- 1
पहले बेसन मे थोडा थोड़ा करके पानी मिलाते हुए गुठलियाँ फोड़ते हुए एक पतला घोल बनाए और उसमे पीला रंग मिला ले
- 2
कडाई मे घी और तेल मिलाकर गरम करे और एक छलनी ले कर उसको कडाई के उपर रखकर बेसन के घोल को थोडा थोड़ा करके डाले |
अब नीचे कडाई मे घी मे बेसन के बूंदे गिरकर तलने लगेगें अब उन बुंदीयों को करारे होने तक तल कर निकाल ले | - 3
एक कडाई मे चीनी और आधा कप पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए गैस पर चढाए जब एक तार की चाशनी बन जाए तब उसमे कटे हुए सुखे मेवे और इलायची पाउडर डाले फिर सादी बुंदीया डालकर अच्छी से मिला लें और आधा घंटा ढककर रखे |
बुंदी ने सारी चाशनी सोख ली होगी अब थोड़ा थोड़ा हाथों में लेकर लड्डू बांध कर रखे और सबको सर्व करे |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16182622




कमैंट्स