तेहरी(tahri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कड़ाई में घी / तेल को गरम करें और तेज पत्ता,दालचीनी, लौंग, काली मिर्च,और जीरा और डालें और तलिये।
अब प्याज़ डालें और प्याज़ को सुनहरा होने तक तलिए। - 2
इसके बाद हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छी तरह से तलिये।
इसके आलू, गाजर, फूलगोभी, चम्मच मटर और टमाटर डाले
2 मिनट के लिए या टमाटर को नरम होने तक तलिये। - 3
इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। 2 मिनट के लिए तलिये।
अब धीमी आंच पर रखकर 2 बड़े चम्मच दही डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। - 4
अब बासमती चावल डालें। सुनिश्चित करें की चावल अच्छी तरह से साफ है और 20 मिनट के लिए भिगोए है।
चावल को तोड़े बिना 1 मिनट के लिए तलिये।
आगे 2½ कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
ढककर १ सिटी लगा दे,
और तुरंत गैस बंद कर दे और प्रेसर भी निकाल दे,इससे चावल ओवर कुक नही होगी, - 5
अब कुकर के ढ़क्कन खोल दे केवड़ा पानी डालें, ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें। यह चावल को खांखर होने से रोकने में मदद करता है।
अंत में, वेज तहरी, रायता या कचुम्बर के साथ परोसने के लिए तैयार है। - 6
हमारे घर में सबको बहुत पसंद आए तहरी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स