मसाला टिंडे (masala tinde recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
टिंडे की सब्जी बनाने के लिए टिंडे को छील कर सेंटर से कट लगा ले और पानी में डाल कर धो ले और अब प्याज,टमाटर,हरी मिर्च को मिक्सर जार में डालकर पीस ले एक प्लेट में पीसा मसाला निकाल ले
- 2
टिंडे को तेल गरम कर फ्राई कर ले और एक प्लेट में निकाल ले उसी तेल में प्याज़ टमाटर का मसाला डाल कर भून ले और स्वादनुसार नमक,जीरा,हरी मिर्च काट कर डाले,हल्दी,लाल मिर्च,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, दालचीनी पाउडर, सौंफ पाउडर भी मिला दे
- 3
गैस का फ्लेम स्लो कर टिंडे में थोड़ा पानी का छीटा मार हल्की आंच पर पकाए जब टिंडे गल जाए सब्जी में तेल आने लगे काली मिर्च पाउडर धनिया पत्ती हरी मिर्च काट कर डाल दे
- 4
हमारी मसालेदार टिंडे की सब्जी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16189918




कमैंट्स