कुकिंग निर्देश
- 1
चावल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल ले उन्हें साफ पानी से धो ले और फिर पानी में कुछ देर के लिए भिगो कर रख दे। ऐसा करने से आपकी खीर स्वादिष्ट बनेगी।
- 2
अब एक बड़ा बर्तन ले उसमे दूध डाले और गरम करने के लिए गैस पर रख दे। कुछ देर बाद जब दूध में उबाल आने लगे तो भीगे हुए चावल दूध में डाल दे और कलछी की मदद से उन्हें चलाते रहे।
- 3
दूध और चावल चलाते रहे ऐसा करने से आपका दूध और चावल जलेंगे नहीं। 2-3 मिनट तक दूध चावल को पकाए। जब चावल मुलायम होने लगे तो उसमे काजू और किशमिस डाल दे और मिक्स करे।
- 4
कुछ देर बाद जब आपको लगे की मेवे और चावल दोनों ही अच्छी तरह पक गए है तो उसमे चीनी डाल दे और मिक्स करे
- 5
इतना करने के बाद खीर को पकने के लिए गैस पर छोड़ दे इसमें थोड़ा समय लगेगा। लगातार खीर को चलाते रहे। कुछ देर में आपकी खीर गाढ़ी होने लगेगी गैस को बंद कर दे। इसमें इलायची डाले और एक बार कलछी से चला दे। आपकी स्वादिष्ट खीर तैयार है इसे गरम गरम बाउल में डालकर सभी को सर्वे करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स