रेड सॉस पास्ता (red sauce recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक पतीले में पानी उबलना रखें। इसमें नमक और 1 च. तेल डालें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें पास्ता डालें और 7-8 मि. उबालें।
अब पास्ता को छान लें और इसमें 1 च. तेल, थोड़ा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर हिला लें ताकि ये पास्ता पर कोट हो जाएं और इसे रख दें। - 2
अब टमाटर सॉस बनाने के लिए टमाटरों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालकर प्यूरी बना लें।
अब एक पेन को धीमी आंच पर रखें। इसमें तेल डालें और बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें। जब लहसुन का रंग बदलने लगे तो कटे प्याज़ डालकर हल्का सा भूनें। - 3
अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 10-15 सैकंड भूनें और टमाटर की प्यूरी डाल दें। नमक और टोमेटो सॉस डालकर 1-2 मि. मीडियम आंच पर भूनें। अब इसे ढककर 10 मि. पकाएं।
अब इसमें ओरिगेनो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च डालकर 1 मि. भूनें। टमाटर की सॉस तैयार है। - 4
अब इसमें उबला हुआ पास्ता मिलाएं और पास्ता का बचा हुआ पानी जरूरत के अनुसार मिलाएं और 2-3 मि. मीडियम आंच पर पकाएं।
रेड सॉस पास्ता तैयार है। इस पर प्रोसेस्ड चीज़ कद्दूकस करके डालें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- रवा इडली विथ साम्बर चटनी(rava idli with Sambar recipe in hindi)
- झटपट ज्वार डोसा और लाल चटनी (jhatpat jowar dosa aur lal chutney recipe in Hindi)
- साबूदाना फ्रूट पंच(sabudana fruit punch recipe in hindi)
- राजमा और स्वीट कॉर्न सलाद (rajma aur sweet corn salad recipe in Hindi)
- उड़द दाल की खिचड़ी(udad dal ki khichdi recipe in hindi)




कमैंट्स