मीठी बूंदी (meethi boondi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन हल्दी को छानकर आवश्यकता के अनुसार पानी डालकर इसका एक गाढ़ा घोल तैयार कर ले। यानी इसे मीडियम कनसिसटेन्सी में तैयार करे।
- 2
अब इस बेसन के घोल को हाथों से या व्हिसकर से तब तक फेटे जब तक की इसमे एयर बबल न आ जाये। इसमें एयर भरने के बाद ये हल्का बैटर बन जाता है।अब एक कटोरी में पानी लेकर कुछ बूँदबेसन के डालकर देखे ।डालते ही अगर ऊपर आ जाये मतलब ये परफेक्ट बैटर बना है।
- 3
अब एक पैन में चीनी एक कप पानीइलायची पाउडर डालकर गैस पर चढ़ाकर एक बार हाथ से चेक करें अगर चिपचिपा लगे तो समझ ले कि चाशनी तैयार है। इसे कोई एक तार या दो तार का नही बनाना है।गैस का फ्लेम बंद कर दे।इसके बाद इसमें केवड़ा या गुलाब जल डालकर ढक दें।
- 4
अब गैस के ऊपर एक पेन चढ़ाकर इसमें घी डालें आप चाहे तो इसमें ऑयल भी डाल सकते हैं। ऐसे प्रसाद की चीजें जब हम बनाते हैं तो घी में ही बनाते हैं । अब घी गरम होने पर आंच को धीमा करके कद्दूकस के ऊपर बैटर डालकर घी में खुद से टपकने दे।इसके बाद इसी मेथड बूँदी तलकर तैयार कर ले।
- 5
अब तली हुई बुंदियो को चाशनी में डुबोकर 2 मिनट बाद निकाल कर अलग कर ले।फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला ले। अब तैयार बुंदियो को प्रसाद में चढ़ाये।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- राजस्थानी स्टाइल दाल ओट्स बाटी (Rajasthani style dal oats bati reicpe in Hindi)
- बेसन मूंगफली और तिल वाले भरवा करेले (besan mungfali aur til wale bharwa karele recipe in Hindi)
- राजस्थानी थाली (rajasthani thali recipe in Hindi)
- स्ट्रीट स्टाइल चिकन मंचूरियन (street style chicken manchurian recipe in Hindi)
- प्याज आलू पराठा (Pyaz aloo paratha recipe in hindi)




कमैंट्स