राज कचौड़ी (raj kachodi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गेहूँ का आटा और सूजी और बेकिंग सोडा को एक बर्तन में मिक्स कर लीजिये। मिक्स्चर में घी का मोयन मिला कर पानी की सहायता से पूरी की तरह सख्त आटा गूँथ लीजिये और आटे को मसाला-मसाला कर नरम कर लीजिये।
- 2
गूथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ कर ढक कर रख दीजिये।एक लोई लीजिये और सूखे मैदे की सहायता से कचौड़ी के आकार में गोल बेल लीजिये।अब हम बेली हुई कचौड़ी को गरम तेल में डाल देंगे और फिर जैसे ही कचौड़ी फूल जाएगी गैस हल्की कर देंगे,कचौड़ी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेंगे, और कचौड़ी को ठंडा होने के लिए रख देंगे।
- 3
कचौड़ी के ठन्डे होने के बाद उसे बीच में से तोड़ लीजिये और सबसे पहले दाल की पकौड़ी इसमें डालेंगे और फिर आलू के टुकड़े, उबले हुए चने, भुना हुआ जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी चटनी, मीठी चटनी से कचौड़ी को भर देंगे।
भरी हुई राज कचौड़ी को फेंटे हुए दही और सेव भुजिया से गार्निश कर आप अपने परिवार और मेहमानों को सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)