स्प्रिंग रोल्स (spring roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में मैदा छान लेंगे. अब इसमें पानी डालकर हलका गाढ़ा छोड़ दें. इस घोल को ढककर रख दें. बर्तन के घोल को अगर फूलने का मौका देंगे तो स्टफिंग करते समय वह फटेगा नहीं. अब इस घोल को ढक कर रख दें. इससे मैदा फूल जाएगा और रैपर में स्टफिंग भरते समय ये फटेगा नहीं.
- 2
जब तक मैदा फूलेगा तब तक आप इसमें स्टफिंग करने के लिए मिश्रण तैयार कर लें. मिश्रण तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल गरम करके उसमें हरी मिर्च, अदरक, पत्ता गोभी और पनीर डाल कर 1 मिनट के लिए भून लें. फिर काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोया सॉस और नमक डालकर मिला लें. स्टफ करने के लिए मिश्रण तैयार कर लें.
- 3
नॉनस्टिक तवे को गरम करके उसपर थोड़ा तेल डाल लें. फिर तवे पर डाले सारे तेल को चारों तरफ फ़ैला दें. तवे को मंदी आंच पर रखकर गरम करें और एक चम्मच मैदे का घोल पतला-पतला उस नॉनस्टिक तवे पर फैला दें. इसे धीमी आंच पर सेंके, जब रैपर की उपर वाली परत का रंग हल्का बदल जाए और रैपर के किनारे तवे से अपने आप अलग होने लगें तो इसे उतार कर एक तेल लगी प्लेट में रख लें.
- 4
स्प्रिंग रोल्स का रैपर तैयार है अब आप इसपर चम्मच से स्टफिंग फैला दें, रैपर के दोनों किनारों को स्टफिंग के उपर मोड़ते हुए उपर से मोडें और फिर रोल कर लें. इसे किसी दूसरी प्लेट में रख लें. बाकी सारे रोल्स को भी ऐसे ही तैयार कर लें. आप इन रोल्स को अपने मन चाहे तरीके से हल्के या डीप फ्राई कर सकते हैं. गर्मा-गर्म स्प्रिंग रोल्स चटनी के साथ अपने बच्चों, परिवार या मेहमानों को सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पनीर मखाना मटर करी (paneer makhana matar curry recipe in Hindi)
- मीठे गुलगुले (meethe gulgulle recipe in Hindi)
- आलू टिक्की चाट (aloo tikki chaat recipe in Hindi)
- भरवाँ बैंगन इन माइक्रोवेव (bharwa baingan in microwave recipe in Hindi)
- रेस्टोरेंट स्टाइल काजू पनीर मसाला (restaurant style kaju paneer masala recipe in Hindi)




कमैंट्स (2)