चिकन करी (chicken curry recipe in Hindi)

चिकन करी (chicken curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन को अच्छे से धो कर उसमे हल्दी नमक लगाकर 10 मिनट तक रखें
- 2
10 मिनट के बाद से अच्छे से धो कर थोड़े से सरसों के तेल में 5 मिनट तक फ्राई कर लें
- 3
प्याज को लंबा लंबा काट ले अदरक लहसुन और हरी मिर्च का अलग-अलग पेस्ट बना ले
- 4
हांडी में तेल गर्म करें इसमें खड़े मसाले डाले 1 मिनट तक भूने
इसमें प्याज़ लहसुन हरी मिर्च अदरक का पेस्ट साबुत लहसुन की डली डालकर पांच 7 मिनट तक अच्छे से भून कर धीमी आंच पर पकने दें - 5
प्याज थोड़ा ट्रांसपेरेंट होने तक पकाएं अब इसमें सूखे मसाले अदरक का पेस्ट और थोड़ा सा पानी डालकर पूरा पानी सूखने तक पकाएं
- 6
प्याज अच्छे से पक गया है अब इसको चम्मच से अच्छे से मैश करें
- 7
इसमें तला हुआ चिकन डालें
अच्छे से चलाकर ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें
चिकन का थोड़ा सा पानी छूटेगा यह पानी सूखने तक अच्छे से पकाएं - 8
चिकन अच्छे से पक गया है इसमें अब जरूरत के हिसाब से गर्म पानी चिकन मसाला डालकर पांच 7 मिनट और पकाएं 5 मिनट तक कर रखें बाद में खोलें
- 9
प्याज अच्छी तरह से मैश हो गया है और इसकी गाड़ी ग्रेवी बन गई है हरा धनिया डाल दे
- 10
गरमा गरम लाजवाब बिहारी स्टाइल का चिकन तैयार है इसे गरमा गरम रोटी चावल के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स