कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल को धोकर कुकर में डालकर आवश्कता अनुसार पानी डाल देंगे फिर उसमें हल्दी पाउडर धनिया पाउडर गरम मसाला नमक अच्छे से मिलाएंगे
- 2
फिरअदरक लहसुन का पेस्ट हरी मिर्च धनिया पत्ती का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएंगे फिर पकने के लिए रख देंगे तेज़ आंच में एक सिटी आने तक पकाएंगे फिर आंच धीमा करके 15 मिनट तक पकाएंगे
- 3
जब दाल पक जाएगी तो अच्छे से मिलाएंगे अब एक पैन में घी और तेल डाल के गरम करेंगे फिर उसमें जीरा डाल के पकाएंगे फिर उसमें हींग डाल देंगे फिर उसमें कटी हुई प्याज़ और सूखी लाल मिर्च डाल के सुनहरा होने तक पकाएंगे
- 4
फिर उसमें कश्मीरी लाल मिर्च डाल के अच्छे से मिलाएंगे फिर दाल में तड़का लगा देंगे
- 5
हमारी पंचमेल दाल तड़का तैयार है गरम गरम रोटी या चावल के साथ परोसेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16315503




कमैंट्स