मिल्क पाउडर से बने जूसी गुलाब जामुन

#DMW
अधिकतर गुलाब जामुन मावा से बनाए जाते हैं लेकिन मैंने मिल्क पाउडर से खोया बनाकर उसके स्वादिष्ट स्पंजी रस से भरे गुलाब जामुन तैयार किए हैं।
मिल्क पाउडर से बने जूसी गुलाब जामुन
#DMW
अधिकतर गुलाब जामुन मावा से बनाए जाते हैं लेकिन मैंने मिल्क पाउडर से खोया बनाकर उसके स्वादिष्ट स्पंजी रस से भरे गुलाब जामुन तैयार किए हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
मिल्क पाउडर में दूध थोड़ा-थोड़ा डालते जाएं और उसे चलाते जाएं जब यह एक सार हो जाए तो इस में घी डालकर गैस पर रखें और मीडियम आंच पर कढ़ाई छोड़ने तक पकाएं। ठंडा होने पर कद्दूकस करें और इसमें बेकिंग पाउडर व मैदा डालकर हल्के हाथों से मैश कर लें। डो को चिकना बना लें।
- 2
एक कढ़ाई में चीनी और पानी डेढ़ कटोरी डालकर चाशनी को तैयार करें। चीनी अच्छे से घुल जाए। केवल चिपचिपी अवस्था में ही हमे चाशनी को रखना है। इलायची पाउडर डालें। चाहे तो केसर के गाने और गुलाब जल भी आप इसमें डाल सकते हैं। इससे गुलाब जामुन और भी स्वादिष्ट बनेंगे
- 3
तैयार डोसे छोटी-छोटी गोलियां जिस भी आकार में आपको गुलाब जामुन तैयार करने हैं बनाएं और उसके अंदर मिश्री दाना किशमिश या अन्य जो भी आप मेवा पसंद करते हैं रख सकते हैं आप इसके बिना भी गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं। ध्यान रहे गोली एकदम चिकनी होनी चाहिए जिससे आपका गुलाब जामुन फटेगा नहीं और देखने में सुंदर बनेगा। गर्म तेल में मीडियम आंच पर एक-एक करके गुलाब जामुन बनाकर डालती जाएं ।
- 4
लगातार चलाते हुए जो भी रंग आप चाहें लाल या काला उसी तरह इनको तले। मीडियम ठंडी चाशनी में गुलाब जामुन को डाल दी जाए अगर आपको जल्दी चाहिए तो इसको आप गैस पर चाशनी में डालकर पका सकती हैं।
- 5
लगभग एक घंटा रखने के बाद इसको आप सब कर सकती हैं या फिर जब तक अंदर गुलाब जामुन के रस ना भर जाए तब तक आप इसको चाशनी में ही डूबे रहने दो। मेवा की कतरन से सजाकर सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (13)