कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा लगायेंगे, उसके लिए एक परात में मैदा डालकर उसमें 1 टेबल स्पून घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलायेंगे और फिर 1/2 टी स्पून नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम गूंध कर ढक्कर 10 मिनट का रेस्ट देंगे।
- 2
अब दाल की फिलिंग बना लेंगे।
भिगी हुई दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे और फिर एक कड़ाही को गर्म करेंगे और उसमें 1 टेबल स्पून घी डालकर उसमें हींग, जीरा, सौंफ, और कुटी हुई धनिया डालकर दाल डाल देंगे और उसे अच्छी तरह मिलाकर एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भुनेंगे। - 3
जब दाल 80,% भुन जाएगा तब उसमें अदरक को कद्दूकस कर के डालेंगे और काला नमक, कसूरी मेथी को हाथ से मसाला कर और सत्तू डालकर अच्छी तरह मिलाकर एकदम सूखा होने तक भूनेंगे।
- 4
अब मैदा का छोटा छोटा लोई बनाकर उसमें 1 टी स्पून फिलिंग डालकर उसे कचौड़ी का शेप देकर रखते जाएंगे।
14-15 कचौड़ी 1 कप मैदा में बन जाता है। - 5
अब चूल्हे पर एक कड़ाही में रिफाइंड और घी मिलाकर डाल देंगे और एकदम धीमी आंच पर गरम करेंगे जब तेल हल्का गर्म हो जाएगा तब उसमें कचौड़ी को डालकर तलेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (2)