हेल्दी महाराष्ट्रीयन भुट्टा कढ़ी(healthy maharastrian bhutta kadhi recipe in hindi)

Sonal Sardesai Gautam @SSG_17
हेल्दी महाराष्ट्रीयन भुट्टा कढ़ी(healthy maharastrian bhutta kadhi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भुट्टे को छील कर धो लें। स्टीमर में डालकर 15/20 मिनट तक स्टीम कर लें। मैने माइक्रोवेव में स्टीम किया।
- 2
दही में चीनी, नमक, हींग और हल्दी डालकर मिला लें। थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में फेंट कर स्मूथ घोल बना लें।
- 3
कढ़ाई में घी गरम करें,राई, हरी मिर्च, करी पत्ते और अदरक डालकर तड़का लगाएं, कुछ सेकंड तक तड़कने दें।
- 4
दही और बेसन का घोल मिलाएं, 4 से 5 कप पानी डालकर उबाल लें। आंच को सिम पर कर कर पकाएं।
- 5
उबले भुट्टे के 3/4 बराबर, मोटे टुकड़े कर लें, कढ़ी में डालकर पकने दें। 10 मिनट उबालकर आंच से उतार लें।
- 6
गरमा गरम चावल के संग सर्व करें। मैने ऊपर से घी और जीरे का तड़का डाला है लेकिन ये ऑप्शनल है।
कुकस्नैपस
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16470649
















कमैंट्स (10)