मूंगदाल के पकौड़े वाली बेसन की कढ़ी (moongdal ke pakode wali besan ki kadhi recipe in hindi)

#sc #week3 #dbw पकौड़ी वाली बेसन कढ़ी बेसन की पूरे भारत में बहुत ही पसंद की जाती है। वेजिटेरियन खाना खाने वालों को कढ़ी काफी पसंद होती है। कई लौंग कढ़ी में पकौड़ों की जगह बूंदी भी डालना पसंद करते हैं। लेकिन हम मैं आपको मूंगदाल की पकौडों वाली कढ़ी की रेसिपी बता रही हूँ जिसमें बेसन की जगह मूंग की दाल के पकौड़े बनाकर बेसन से ही तैयार की गई ग्रेवी में मिलाएं जाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ी-
मूंग दाल और हरी मिर्च को बारीक पीस लें।
पेस्ट में नमक, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
पेस्ट की छोटी-छोटी मिश्रण लें. पकौड़ी बनाने के लिए बॉल्स को सुनहरा तल कर निकाल लीजिए. - 2
एक प्याले में बेसन और पानी लें और इस तरह मिला लें कि गांठ न बने. मिश्रण में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
दही को फेंट कर और थोड़ा पानी डाल कर मट्ठा बना लें । मट्ठे को एक बड़े बर्तन में लें और इसमें ऊपर से बेसन का तैयार मिश्रण डाल दें.अच्छी तरह मिला दें। - 3
एक बडी कढ़ाई या पैन में एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल गरम करें. कटा हुआ लहसुन डालें और भूनें। कटा हुआ प्याज़ और कसूरी मेथी डालें। सुनहरा-गुलाबी होने तक भूनें।
इस बर्तन में ऊपर तैयार किया गया मट्ठा-बेसन का मिश्रण लगातार चलाते हुए डालें ताकि इसकी बनावट चिकनी हो जाए.
मिश्रण में उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहें। - 4
उबालने के बाद, मिश्रण में पहले से तैयार पकौड़ी डालें और 10-15 मिनट के लिए सही गाढ़ापन और स्थिरता प्राप्त होने तक पकाएं।
(बी) तड़का-
एक छोटी, गहरी कटोरी में घी गरम करें।
सूखी लाल मिर्च और जीरा डालकर भूनें। आंच बंद कर दें।
देगी मिर्च जोड़ें और कढ़ी मे डालें ।
गर्मा गरम चावल या रोटी के साथ परोसे |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)