सरसों,मेथी,पालक,बथुआ का साग (Sarson,methi palak bathua ka saag recipe in Hindi)

सरसों,मेथी,पालक,बथुआ का साग (Sarson,methi palak bathua ka saag recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी पालक बथुआ सरसों एक बर्तन में साफ करके सभी को डालेंगे पानी से अच्छी तरह से साफ कर लेंगे
- 2
उसके बाद कुकर में डालेंगे और डेड गिलास पानी डालेंगे ढक्कन बंद कर देंगे सीटी लगाएंगे उसके बाद गैस बंद कर देंगे
- 3
ढक्कन खोले ने 5 मिनट ठंडा होने दे देंगे उसके बाद मिक्सर जार में डाल देंगे और तीन से चार हरी मिर्च साथ में डाल देंगे
- 4
मिक्सर जार का ढक्कन बंद करेंगे और फीस लेंगे ज्यादा बारीक नहीं पीसना है उसके बाद एक बर्तन में निकाल ले
- 5
मिक्सर जार में आधा गिलास पानी डालकर के पूरा जो साग का पेस्ट है उसे निकालकर पानी के साथ एक बर्तन में रख ले जिससे हमारा जो साग है वह बर्बाद भी नहीं होगा और हमारा जार भी साफ हो जाएगा और सारा जो साग है वह हम निकाल कर एक बर्तन में रखेंगे
- 6
टमाटर प्याज़ लहसुन और प्याजको साफ कर ले। मिर्च को हम साग में डालकर ही पीस लेंगे आपको अगर ज्यादा तीखा खाना है तो आप बाद में भी काट कर डाल सकते हैं सभी को छोटा-छोटा काट लें कढ़ाई गैस के ऊपर रखे गर्म करें और उसमें तेल डालें और उसको गर्म करें
- 7
तेल गरम होने के बाद उसमें कटी हुई लहसुन डालेंगे, उसको सुनहरा करेंगे उसके बाद एक चम्मच जीरा डाले, उसको भी सुनहरा करेंगे,कटी हुई हरी प्याज़ डालेंगे उसको 2 मिनट तक पकाएंगे उसके बाद बारीक कटी हुई प्याज़ को डालेंगे।
- 8
प्याज को सुनहरा करेंगे उसके बाद एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालेंगे अच्छी तरह से मिला लेंगे उसके बाद कटे हुए टमाटर डाल देंगे।
- 9
टमाटर मुलायम होने के बाद सभी मसाले डाल देंगे और पिसा हुआ साग डाल देंगे और जो हमने पानी निकाल कर रखा था साग के साथ में उसको भी डाल देंगे और सभी को अच्छी तरह से मिला देंगे।
- 10
साग में उबाल आने तक उसको चलाते रहेंगे अच्छी तरह से जिससे वह तली में ना बैठे उसके बाद एक चम्मच मक्के का आटा लेंगे और थोड़ा-थोड़ा करके अच्छी तरह से मिला देंगे इसे सालन कहते हैं और अच्छी तरह से मिला देंगे और धीमी धीमी आंच पर से 15 से 20 मिनट तक पकाना है
- 11
हमारा सरसों मेथी पालक बथुआ का साग बनकर तैयार है आप इसे चावल के साथ रोटी के साथ लंच में डिनर में कभी भी खा सकते हैं बहुत ही सिंपल और आसान है और यह ज्यादातर सर्दियों में बनाया जाता है इसके साथ में मक्के की रोटी के साथ खाने में मजा ही अलग है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



































कमैंट्स