ज़िन्गीं(वेज) पार्सल(zingy veg parcel recipe in hindi)

ज़िन्गीं(वेज) पार्सल(zingy veg parcel recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आटा गुंथ कर तैयार करेंगे तो उसके लिए मैदा मे नमक चीनी बेकिंग सोडा, पाउडर, तेल अच्छे से मिलाए फिर दही थोड़ा थोड़ा डालकर मुलायम आटा गुंथे फिर ढक कर 1 घंटे के लिए रख दें|
- 2
जब तक आटा सेट हो रहा है तब तक सब्जियों की फिलिंग तैयार करते हैं
मैंने सब्जियां काटकर तैयार किया है, अब एक कढ़ाई में तेल या बटर डालकर गर्म करें फिर लहसुन को डाले कुछ सेकेंड भूने फिर| - 3
फिर एक एक करके सब्जियों को डाले, आप अपनी पसंद से कोई भी सब्जी डाल सकते हैं, थोड़ा सब्जी पक जाए तो टमाटर भी डालकर पकाए|
- 4
टमाटर पकने पर हल्दी, मिर्च, काली मिर्च पाउडर, और एक चम्मच पिज़्ज़ा सौ डालकर मिक्स करे आवश्यकता नुसार नमक डाले फिर पनीर को भी डाल दें मिलाए, हमारा फिलिंग तैयार है
- 5
अब आटा को फिर से 1 मिनट मिलाए छोटी सी लोई लेकर गोल पतली पूरी बेले,पूरी बेलते टाईम चकली पर मक्की का आटा डाल लें फिर बेले, किनारे पर पानी लगाकर फ़ोल्ड करें जैसा कि चित्र मे दिखाया गया है|
- 6
अब थोड़ा बेल कर बड़ा करे बीच मे एक चम्मच फिलिंग रखे, थोड़ा चीज़ डाले, पिज़्ज़ा सिजनिंग डालें फिर किनारे पर पानी लगाए, फोल्ड करें जैसा कि चित्र मे दिखाया गया है|
- 7
सारे पार्सल इसी तरह बनाकर तैयार कर लें, फिर थोड़ा दूध से कोट करें, इससे कलर बहुत ही अच्छा आएगा|
- 8
180 डिग्री पर प्री हीट किए माइक्रो वेब मे, 15 मिनट के लिए बेक करें, बेक होने पर ऊपर से बटर या तेल थोड़ा थोड़ा लगाए फिर 10 मिनट ढक कर रख लें, फिर सर्व करें|
- 9
तो तैयार है हमारी वेज पार्सल बहुत ही स्वादिष्ट बना है, अब बिल्कुल आसान तरीके से घर मे रखी चीजों से बनाए चीज़ वेज पार्सल, ।।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- तंदूरी पनीर स्टफ पराठे(tandoori paneer stuffed parathe recipe in hindi)
- रोज़ फ्लेवर कराची हलवा(rose flavour kranchi halwa recipe in hindi)
- हेल्थी मूंग दाल की इडली(healthy moong dal ki idli recipe in hindi)
- आलू मटर भाजी(aloo matar bhaji recipe in hindi)
- पालक मटर सूजी चीला(palak matar suji chilla recipe in hindi)
















कमैंट्स (7)