बाजरा लापसी (Bajra lapsi recipe in Hindi)

#win
#week10
सर्दियों में गुड़ ,घी ,ड्राई फ्रूट्स और तरह तरह के नये अनाज जो कि हमारे यहां पहले नियमित खानपान में शामिल होते थे ,सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मंद होते हैं, मैंने ये रेसिपी दादी नानी के तरीके से ही बनाया है,बाजरे की लापसी सिर्फ सर्दियों में ही बनती है।आप इसे साबूत बाजरे के दलिये से या उसके आटे से भी बना सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री एकत्र कर लें, कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर सारे ड्राई फ्रूट्स को भूनकर निकाल लें
- 2
अब उसी कढ़ाई में सारा घी डालकर गरम करें,और तेजपत्ता डालकर कुछ सेकंड के बाद बाजरे का आटा डालकर लो मिडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें
- 3
दूसरी तरफ एक बर्तन में गुड़ में उसका चार गुना पानी डालकर गैस पर पिघलने को रख दें, गुड़ को सिर्फ पिघला लेना है
- 4
जब बाजरे का आटा सोंधा भून जाये तो कढ़ाई पर एक बड़ी छन्नी रखकर पिघला हुआ गुड़ डाल दें,इस तरह गुड़ में कोई गंदगी होगी तो निकल जायेगी
- 5
अब मध्यम आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते हुए मिलाएं,जब मिश्रण सारा पानी सोख ले तो, नमक,ड्राई फ्रूट्स,काली मिर्च और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं,और गैस बंद कर दें
- 6
बाजरे की लापसी तैयार है गर्मागर्म सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स