Kaju Namakpara Recipe in Hindi | काजू नमकपारा बनाने की विधि |
#DDC...
कुकिंग निर्देश
- 1
कुरकुरे काजू नमकपारा बनाने के लिए सबसे पहले एक चौड़ी कटोरी लें और उसमें 2 कप मैदा डालें।
अब 1/4 कप सूजी, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक, कुटी काली मिर्च पाउडर डालें. - 2
अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
अब, थोड़ा-थोड़ा करके 1/2 कप तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और हल्का नरम आटा गूंथ लें। - 3
अब आटे को ढककर 15 मिनिट के लिए रख दीजिए.
15 मिनिट बाद आटे को चैक करके एक बार और गूंद लीजिए.
अब आटे को चार भागों में बाँट कर चार लोई तैयार कर लीजिये. - 4
अब आटे का एक भाग लेकर उसे बेलन की सहायता से बेल लें (ज्यादा मोटा या ज्यादा पतला ना बेलें).
अब इसे बोतल के ढक्कन की सहायता से आधा चाँद के आकार में काट लें।
अब बचे हुये आटे से सारे काजू नमकपारा तैयार कर लीजिये. - 5
अब एक पैन को गैस पर रख कर अच्छी तरह गर्म करें.
तेल के गरम होने के बाद गैस धीमी कर दीजिए और एक-एक कर काजू नमकपारा कढ़ाई में डालकर सुनहरा होने तक तल लीजिए. - 6
नमकपारा सुनहरा होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और अगले बैच को फ्राई कर लें.
अब आपका क्रिस्पी काजू नमकपारा बनकर तैयार है, आप इनका आनंद ले सकते हैं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स