मिलेट कूकीज

#goldenapron23
मैदे से तो आपने ढेर सारी कुकीज़ बनाई होगी लेकिन आज हम बनाएंगे cookies का एक हेल्थी वर्जन किनोवा और जवार का आटा और अन्य सभी मिलेटस यूज करके.... स्वाद के साथ-साथ हेल्थ भी....दिखने में बेहद ही टेस्टी एकदम क्रिस्पी और कुरकुरे....
😋मिलेट्स में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-बी-6 मौजूद होते हैं... एक बार यह कुकीज़ मिलेट से बनाकर जरूर ट्राई कीजिए

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में मक्खन और चीनी को मिलाकर हल्का होने तक अच्छे- से फेटे।
🍩अब इसपर एक छलनी रखें अब इसमें ज्वार, किनवा और गेहूं का आटा डालकर अच्छे से छान ले।
🍩 अब इसमें बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा एक चुटकी नमक और वनीला एसेंस मिक्स कर दे।
- 2
अब सीड्स को भी थोड़ा सा बारीक चोप करके मिक्स कर दे और बादाम का पाउडर मिला कर दो चम्मच दूध डालें और एक आटे जैसा गूंथ लें।
🍩 अब थोड़ा-थोड़ा मिक्सचर लेकर एक कुकी कटर या ढक्कन की सहायता से कुकीज तैयार कर ले ।
🍩इसके ऊपर थोड़े कटे पिस्ते और सीड्स लगाए ।
- 3
अब 180 डिग्री पर ओवन को 10 मिनट प्रीहीट करें।
🍩अब 180 डिग्री पर 20 से 25 मिनट तक बेक करें।
हमारी मिलेट कूकीज बनकर तैयार है इसे आप 1 महीने तक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके काम में ले सकते हैं।
प्रीतम कोठारी....🌹✍🏼
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स