बेसन लड्डू - Besan ladoo recipe - How to make besan ladoo

#DDC....
बेसन के लड्डू हम किसी भी दीपावली त्यौहार या शुभ अवसर बना सकते हैं. ये बहुत कम इन्ग्रेडियेन्ट्स से और आसानी से बन जाते हैं और इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. छुट्टी त्यौहार पर घर आने वाले बच्चे जब वापिस जायें तब उनके साथ अपने दुलार के साथ एक बेसन के लड्डू जरूर रखिये.

कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में घी डाल दीजिए और 50 ग्राम घी बचा लीजिए. जिसे हम बाद में यूज करेंगे. घी के मेल्ट होने पर बेसन डाल कर कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे लगा दीजिये(इससे बेसन में झाग आयेंगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे)
बेसन को तब तक भूनें जब तक की इसमें से झाग खतम न हो जाए. झाग खतम होने पर बेसन भून कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भूने हुये बेसन को ठंडा करने
- 2
करने के लिये अलग से प्लेट में निकाल लीजिए.
- 3
काजू और बादाम को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. पिस्तों को भी पतला पतला कतर लीजिए. बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम डाल कर मिक्स कर लिजिए. इलायची पाउडर और बूरा(तगार) डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लीजिये. (लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं). लड्डू के ऊपर कतरे हुए पिस्ते सजा दीजिए
- 4
बेसन के लड्डू तैयार है. बेसन के लड्डू को 6-7 घंटे तक हवा में ही रहने दीजिये. लड्डू खुश्क हो जाएंगे फिर लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 - 3 महिने भर तक कभी भी खाइये.
सुझाव
बेसन को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है. ताकि बेसन कढा़ई के तले पर न लगे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स