गार्लिक ब्रेड

गार्लिक ब्रेड वैसे तो यूनाइटेड स्टेट्स की डिश है जिसे मुख्यतः इटालियन और अमेरिकन समुदाय ने विकसित किया था | मेरे बच्चों को गार्लिक ब्रेड बहुत पसंद है तो मैं हमेशा घर पर ही बच्चों के लिए बेक करती हूँ |
#CA2025
छत्तीसवां हफ्ता
गार्लिक ब्रेड
गार्लिक ब्रेड वैसे तो यूनाइटेड स्टेट्स की डिश है जिसे मुख्यतः इटालियन और अमेरिकन समुदाय ने विकसित किया था | मेरे बच्चों को गार्लिक ब्रेड बहुत पसंद है तो मैं हमेशा घर पर ही बच्चों के लिए बेक करती हूँ |
#CA2025
छत्तीसवां हफ्ता
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा और यीस्ट लें | एक कटोरी में यीस्ट चीनी और नमक लें |
- 2
थोड़ा पानी डालें और मिक्स करें यीस्ट को एक्टिव होने दें |
- 3
एक परांत में मैदा डालें, एक्टिव यीस्ट और ऑयल डालकर मिक्स करें |
- 4
पानी की सहायता से मुलायम मैदा गूँध लें ऊपर से हल्का ऑयल लगा लें और एक बर्तन में डालकर ढककर धूप में 3-4 घंटे के लिए रख दें
- 5
मैदा अच्छे से खमीरा हो जायेगा
- 6
लहसुन को छीलकर चॉपर में डालकर महिन चॉप कर लें | एक बाउल में मक्खन लें |
- 7
मक्खन में चॉप लहसुन ड्राई थायम ड्राई रोज़मैरी डालें
- 8
हल्का से नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें |अब मैदे से एक थोड़ी मोटी लोई लें
- 9
हल्के हाथ से बेल लें | गार्लिक बटर का मिक्सचर डालकर फैला लें |
- 10
और बेली हुई रोटी को फोल्ड कर लें और फोर्क की सहायता से किनारे दबा दें और 20 मिनट ढककर धूप में फिर से रख दें |ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट प्रीहीट करें | अब गार्लिक ब्रेड के ऊपर गार्लिक बटर लगाएं और ओवन में रखकर 15-20 मिनट बेक होने दें
- 11
तैयार है स्वादिष्ट घर की बनी गार्लिक ब्रेड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (8)