नॉन वेज बिरयानी

बिरयानी मैंने बनाई है चिकन लेग पीस की दम बिरयानी | मेरे घर में सबकी फेवरेट चिकन लेग पीस बिरयानी | आप चिकन की जगह मटन को लेकर भी बना सकते हैं | मेरे घर सभी नॉन वेज लवर हैं तो हमेशा घर पर ही बनाती हूँ |
#CA2025
सेतीसवां हफ्ता
नॉन वेज बिरयानी
बिरयानी मैंने बनाई है चिकन लेग पीस की दम बिरयानी | मेरे घर में सबकी फेवरेट चिकन लेग पीस बिरयानी | आप चिकन की जगह मटन को लेकर भी बना सकते हैं | मेरे घर सभी नॉन वेज लवर हैं तो हमेशा घर पर ही बनाती हूँ |
#CA2025
सेतीसवां हफ्ता
कुकिंग निर्देश
- 1
खड़े मसाले, कटे प्याज़,कटे टमाटर और लहसुन का पेस्ट लें और एक कड़ाही में ऑयल डालकर खड़े मसाले डालें और चटका दें |
- 2
अब कटा प्याज़ डालकर सुनहरा भूनें और लहसुन का पेस्ट डालें और लहसुन का कच्चापन दूर होने तक पका लें |
- 3
अब कटे टमाटर डालें और पाउडर मसाले डालकर भून लें |
- 4
मसाला भुन जाने के बाद चिकन लेग पीस डालकर अच्छे से मसाले में भून लें और थोड़ा पानी डालकर चिकन पकने तक ढककर पका लें |
- 5
सारे खड़े मसाले एक छोटी जाली की पोटली में डालें और चावल को अच्छे से धोकर एक पतीले में डालें साथ ही नमक और ऑयल डालकर 70 प्रतिशत पका लें और एक बड़ी जालीदार छलनी में डालकर पानी निथार लें |
- 6
एक पैन में ऑयल गरम करें और स्लाइस प्याज़ को हल्का सुनहरा फ्राई कर लें |
- 7
फूड कलर को एक कटोरी में डालकर थोड़ा पानी डालकर घोल लें | गुलाब जल लें | एक भारी तले का पतीला लें और उसमें चावल की एक लेयर फैला लें और उसके ऊपर आधा चिकन और मसाले की लेयर फैला लें |
- 8
अब चावल की दूसरी लेयर डालें साथ ही प्याज़ फ्राई और हरा धनिया को फैला लें | एक बड़ा चम्मच ऑयल और फूड कलर भी ऊपर से डालें |
- 9
अब चावल की तीसरी लेयर डालें और फिर चिकन मसाला की लेयर डालें और फिर चावल की लेयर डालकर ऊपर से फ्राई प्याज़ हरा धनिया डालें साथ ही गुलाब जल भी डालें |
- 10
अब चिकन बिरयानी को ढक्कर दम पर 25-30 मिनट बिलकुल कम आंच पर रख दें |
- 11
बिरयानी को आँच से उतार लें और 10-15 मिनट बाद ढक्कन खोलकर बिरयानी को मिक्स कर लें
- 12
तैयार है घर की बनी स्वादिष्ट बिरयानी
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







































कमैंट्स (4)