ब्रोकोली पालक सूप(broccoli spinach soup recipe in Hindi)

#CA2025
#week37
#फ्रैश_कुकिंग
#broccoli_soup
ब्रोकोली लवर्स के लिए ब्रोकोली खाने का ये सबसे अच्छा तरीका है ब्रोकोली सूप।
कड़कड़ाती ठंड और गरमा गरम क्रीमी ब्रोकोली सूप,जो कि ना केवल आपकी भूख को शांत करेगा बल्कि अंतरात्मा तक एक संतुष्टि का अनुभव देगा।
तो चलिए बनाते हैं मेरे साथ ब्रोकोली🥦पालक 🥬सूप 🍲........

कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रोकोली को धोकर काट लें। पालक को ब्लेंच कर प्युरी बना लें।पैन में तेल गरम करें, लहसुन, प्याज और ब्रोकोली के स्टेम डालकर सौते करें।(मेरे पास हरा लहसुन था तो मैंने वही यूज़ किया है)
- 2
ब्रोकोली और बादाम डालें, पानी डालकर ढककर सॉफ्ट होने तक पकाएं। थोड़ी ब्रोकोली निकाल कर बाकी को ठंडा होने पर मिक्सर जार में पीस लें।
- 3
पैन में बटर गरम करें, आटा डालकर भूनें। दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।इसमें पिसी ब्रोकोली और पालक प्युरी डालें, जार में पानी डालकर साफ करें और इसमें डालें,4-5 मिनट पकाएं। स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- 4
सर्विंग बोल में निकालें, क्रीम, ब्रोकोली, चॉप्ड बादाम और रेड चिली फ्लेक्स स्प्रिंकल करके गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें
टिप्स
सूप को और क्रीमी बनाने के लिए, आप इसमें थोड़ी सी क्रीम या पनीर भी मिला सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)