खोया पिन्नी

#CA2025
खोोया पिन्नी पनजांब की एक प्रसिद्ध स्वीट डिश है जो सर्दियों में खाई जाती है। यह शरीर को ताकत देती है व इम्यूनिटी बढ़ाती है।
खोया पिन्नी
#CA2025
खोोया पिन्नी पनजांब की एक प्रसिद्ध स्वीट डिश है जो सर्दियों में खाई जाती है। यह शरीर को ताकत देती है व इम्यूनिटी बढ़ाती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले खोया पिन्नी बनाने की सारी सामग्री एकत्रित कर लें । अब सबसे पहले ग्राइंडर में काजू व बादाम को दरदरा ग्राइंड कर लें।
- 2
अब पैन या कढ़ाई में घी गर्म करें व उसमें आटा डालें व स्लो गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट कर लें। इस प्रक्रिया में लगभग 12-15 मिनट लगेगें।
- 3
अब इसमें ग्राइंड किए ड्राइफ्रूट्स डालें व 2-3 मिनट के लिए रोस्ट करें। अब इलायची पाउडर व मावा डालें व अच्छे से मिक्स करें ।
- 4
अब मिश्रण को किसी थाली में डालकर ठंडा कर लें । फिर इसमें अपनी पसन्द के अनुसार खांड डालें ।
- 5
हमारी खोया पिन्नी का मिश्रण तैयार है ।इस मिश्रण से अपनी पसंद की शेप की पिन्नी बना लें व एयरटाइट डब्बे में भरकर रखे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स