ब्रोकोली आलमंड सूप (Broccoli Almond Soup)

ब्रोकोली बादाम सूप एक सेहतमंद रेसिपी है जिसमें ब्रोकोली और बादाम दोनों का ही पोषंण है । यह सूप प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में यह सूप पीने में बहुत ही अच्छा लगता है ।
यह सूप काफी सिल्की, क्रीमी और स्वादिष्ट होता है,इसे बनाना भी आसान है और आप इसे कभी भी बनाकर पी सकते हैं और सर्दियों को गर्माहट से भर सकते हैं।
#CA2025
#week37
#broccoli_almond_soup
#winter_special_soup
#ब्रोकली_आलमंड_सूप

कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रोकोली सूप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकोली को अच्छी तरह से वॉश कर ले और उसे टुकड़ों में काट ले ।
- 2
चित्र अनुसार बाकी सभी सामग्री को भी तैयार कर ले। बादाम को गर्म पानी में भिगो दे और थोड़ा नर्म होने पर उसका छिलका निकाल कर कट कर लें।
- 3
एक पैन में ओलिव ऑयल गर्म करें फिर उसमें कटे हुए लहसुन और अदरक को सोते करें।
- 4
अब प्याज़ डालकर उसके नर्म होने तक पका लें ।
- 5
दूसरी तरफ एक पतीले में पानी गर्म करे और उसमें ब्रोकोली को ब्लांच करे ।
- 6
इसमें हरी धनिया और उसकी स्टेम भी डाल दे और कुक होने दे । इसी समय कुक हुआ प्याज- लहसुन और अदरक भी डाल दे फिर 3 से 4 मिनट बाद गैस बंद कर दे।
- 7
इसका पानी अलग करके रख दे (बाद में पुन: इस्तेमाल कर लेंगे) और ठंडा होने दे फिर मिश्रण को बादाम के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
- 8
अब पैन गर्म करें और उसमें बटर पिघला ले इसके बाद प्यूरी को पैन में डाल दें और 1 उबाल आने दें । इसी समय जरूरत अनुसार कोकोनट मिल्क या नॉर्मल मिल्क डालें और पकाए (मिल्क डालना ऑप्शनल है,आप ब्रोकोली ब्लांच करते समय जो पानी बचा था उसे सूप में प्रयोग कर सकते हैं)
- 9
अब स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। ब्रोकोली सूप तैयार है इसमें एकदम बारीक चाप की हुई हरी धनिया डालें ।
- 10
- 11
गर्म गरम ब्रोकोली आलमंड सूप सर्व करें और सर्दियों का आनंद ले ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (28)