वेज कोल्हापुरी

वेज कोल्हापुरी महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर का एक प्रसिद्ध और मसालेदार व्यंजन है, जिसमें मिली- जुली सब्जियों को एक गाढ़ी, चटपटी ग्रेवी में पकाया जाता है। यह डिश मुख्य रूप से अपने विशिष्ट 'कोल्हापुरी मसाले' के लिए जानी जाती है, जिसमें साबुत मसालो और सूखे नारियल का उपयोग कर के बनाई जाती हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
वेज कोल्हापुरी बनाने के लिए सब से पहले हम कोल्हापुरी मसाला बनाएंगे उस के लिए एक कड़ाई में तेल डाले फिर उस में सूखे सारे मसाले और सूखा नारियल को हल्का सा भुने।
- 2
ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में डाले और मिश्रण को पीस ले।
- 3
एक कड़ाई ले उस में तेल गरम करें, प्याज भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, खुशबू आने तक भुने। अब उस में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करे।
- 4
अब बनाया हुआ कोल्हापुरी मसाला डाले और अच्छे से भुने । और दूसरी तरफ एक मिक्सर जार में कटे हुए टमाटर और काजू डाल कर उस की पेस्ट तैयार कर ले। ग्रेवी में अच्छे से भुन जाए फिर उसमें टमाटर की पेस्ट डालें।
- 5
जब तक ग्रेवी में से तेल न निकले तब तक पकाएं। अब दूसरी कड़ाई में कटे हुए प्याज़ और शिमला मिर्च को पका ले। उस के बाद सारी सब्जियों को भी पका ले।
- 6
अब ग्रेवी में से तेल निकल आया हे अब
उस में मिक्स वेजिटेबल और प्याज़ शिमला मिर्च डाले अच्छी तरह मिलाएं। - 7
अब पनीर को डाले और ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करे। 5 मिनिट ढक्कर पकाएं। या जब तक तेल न निकले तब तक पकाएं।
- 8
वेज कोल्हापुरी तैयार है। गरमा गर्म रोटी, पराठा के साथ परोसे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)