हरी मिर्च का राई का अचार

सुबह का नाश्ता हो या फिर लंच गरमा गरम खाने के साथ थोड़ा सा तीखा , खट्टा और मसालेदार अचार न हो तो हम भारतीयों का खाना अधूरा सा लगता है सर्दियों में गोभी गाजर शलगम हरी मिर्च आदि के अचार डालें जाते हैं आज मै हरी मिर्च के अचार की रेसिपी शेयर कर रही हूं हरी मिर्च में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है इस अचार में हींग जीरा मेथी सौंफराई हल्दी पाउडर आदि मसालों के कारण पाचन क्रिया बेहतर होती है पेट की समस्याओं के लिए लाभदायक है हरी मिर्च को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए ।
#TOF
#Week7
#सर्दियों के अचार और जैम
#हरी मिर्च का अचार
#Cookpadindia

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरी मिर्च का राई का अचार बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें फिर हरी मिर्च को भली प्रकार पानी से धो लें इसकी डंठल को निकालकर एक सूखे कपड़े पर इसे फैलाकर इसका पानी सूखा लें फिर इसमें बीच में चीरा लगाएं
- 2
फिर मिर्च में भरने का मसाला तैयार कर लें अब एक पैन में जीरा मेथी सौंफ और राई को डालकर हल्का सा भूने मसालों की नमी सूख जानी चाहिए फिर इन मसालों को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें
- 3
अब सरसों के तेल को एक पैन में गरम करे जब इसमें से खूब धुआं निकलने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें जब थोड़ा गरम रहे तभी हींग मिला दें अब एक बाउल में इस मसाले को डालें इसमें हल्दी गरम मसाला और नमक मिलाएं
- 4
फिर इसमें सरसों का तेल मिलाएं नींबू या सिरका मिलाएं इस सभी मसाले को भली भांति मिलाएं
- 5
अब इस मसाले को चीरा लगे हुए मिर्च में भर दें सारी मिर्च इसी प्रकार भर लें ऊपर से बचा हुआ तेल डालें
- 6
इसे एक एयर टाइट कांच के जार में भर कर ऊपर से ढक्कन लगाकर 2 या 3 दिन धूप में रखें, दो तीन दिन में चटपटा खट्टा हरी मिर्च का राई का अचार खाने लायक तैयार हो जाएगा इसे आप पूरी पराठे या दाल चावल के साथ लंच या डिनर में सर्व करें ।
- 7
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (28)