ड्राई सागंरी की सब्जी

#CA2025
यह ड्राई सागंरी की सब्जी राजस्थान की पारम्परिक सब्जी है जो सागंरी को सुखाकर बनाई जाती है।यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं । इसे हम 4-5 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं यदि सब्जी बिना प्याज टमाटर की बनी हो तो।इसे मैने कैर के साथ मिक्स करके बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सागंरी को अच्छे से धो कर उसमें सूखी लाल मिर्च डालकर गर्म पानी में 4-5 घंटे के लिए सोक करके रखें । अब कैर को भी अच्छे से धोकर साफ गर्म पानी में सोक करके रखें अब सब्जी बनाने के लिए सारे मसाले व सारी सामग्री एकत्रित करके रख ले।
- 2
मेवों को भी भिगोकर रख दें। अब कुकर में साग्री, लालमिर्च व कैर में 1 कप पानी व थोडी सी हल्दी डालकर 4-5 सिटी लगाकर गलनें तक पकाएँ । अब इसमें लालमिर्च डालें ।
- 3
फिर इसमें धनिया पाउडर व हल्दी व अमचूर पाउडर डालें ।
- 4
अब कढाई में ऑयल लें फिर उसमें हीगं व जीरा डालें ।
- 5
अब इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर डालें व स्लो गैस पर दही डालकर 1 मिनट के लिये पकाएँ । फिर इसमें सागंरी की सब्जी डाल दें।
- 6
अब इसमें एक - एक करके सोक्ड मेवे डालें व 2-3 मिनट ढककर पकायें ।
- 7
हमारी ड्राई सागंरी की सब्जी रेडी है । इसे रोटी, मिस्सी रोटी या बाजरे की रोटी के साथ इन्जॉय करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)